पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें रायपुर की एक अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नंद कुमार बघेल पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ विवादित बयान देने का आरोप है।विज्ञापन
आरोप है कि नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मणों को विदेशी बताकर लोगों से उनका बहिष्कार करने की अपील की थी। उन्होंने कथित तौर पर लोगों से ब्राह्मणों को गांव में घुसने नहीं देने का भी आह्वान किया था। ‘सर्व ब्राह्मण समाज’ की शिकायत पर रायपुर के डीडी नगर थाने की पुलिस ने शनिवार देर रात 75 वर्षीय नंद कुमार बघेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। एक अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि नंद कुमार बघेल पर भगवान राम के बारे में भी कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि संगठन ने अपनी शिकायत में कहा कि मुख्यमंत्री के पिता की कथित टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। पुलिस के मुताबिक नंद कुमार बघेल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 153ए और धारा-505(1)(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Comments
Post a Comment