पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
देश की धड़कन अपने यात्रियों की सुविधा के नित नए तकनीक का प्रयोग करती है। इस बार भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन टिकट में बदलाव किए हैं। इससे कोई भी व्यक्ति आसानी से टिकट हासिल कर सकता है। जानिए कैसे..
ट्रेनों में यात्रा करने वाले वाले यात्रियों की ये काम की खबर है क्योंकि भारतीय रेल यात्रियों की मदद के लिए नई पहल कर रही है जिसके कारण वे ऑनलाइन टिकट बनाने में आसानी होगी। आपको बता दें कि जब कोविड 19 का दौर आया तो रेलवे ने अनारक्षित टिकट के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था शुरू कर दी। इसका उद्देश्य ट्रेनों में उतरी ही सवारी को बुकिंग देना है जितनी की सीट है।विज्ञापन
यात्रियों को टिकट काउंटर में आकर लाइन में खड़ा न होना पड़े, इसके लिए रेलवे ने अनरिजर्वड टिकटिंग सर्विसेज (यूटीएस) सिस्टम शुरू किया। अब रेलवे ने अपनी इस सुविधा में विस्तार किया है ताकि कोई भी यात्री आसानी से अपनी टिकट बना सके।
हिंदी में भी बना सकेंगे अपना टिकट
रेल मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अब तक यूटीएस द्वारा केवल अंग्रेजी में ही टिकटों की बुकिंग होती थी। वर्तमान में यूटीएस के 1.47 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं और हर दिन यूजर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने हिंदी में भी टिकट बुकिंग की सुविधा दे रही है ताकि यात्री अपनी भाषा में टिकट की बुकिंग कर सके। इसका लगभग देश की 50 फीसद जनसंख्या लाभ उठा पाएगी।
इस तरह से कर सकते हैं ऑनलाइन टिकट की बुकिंग
1. यूटीएस मोबाइल एप के जरिए टिकट बुक करने के लिए आपको सबसे पहले इसे अपने फोन में इंस्टॉल करें।
2. इसके बाद आपको इसके साथ अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा।
3. अब आप यहां पर अपनी आईडी बनाएं।
4. इसके बाद आपको ऐप में टिकट बुक करने के दो विकल्प दिखाई देंगे।
5. आप बुक एंड पेपर (पेपरलेस) और बुक एंड प्रिंट (पेपर) में से किसी एक को चुनकर टिकट बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
6. यदि आप पेपरलेस का विकल्प चुनते हैं, तो आपको स्टेशन पर टिकट वेंडिंग मशीन से टिकट निकालने की आवश्यकता नहीं होगी।
Comments
Post a Comment