पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
डाल्टेनगंज(11 सितम्बर, शनिवार) प्रकृति का चोट इंसान या किसी भी जीव को न मरने देता है न जीने देता है बल्कि अंदर ही अंदर घाव करते रहता है।वह घाव का टिस औकात को एहसास कराते रहता है क्योंकि यह चोट किसी को भी मिल सकता है। कुछ बीमारियाँ लाइलाज़ है जिसे सभी लोग परेशान रहते हैं। एक कि परेशानी समाज की परेशानी बन जाता है। ऐसा ही कुछ है झारखंड राज्य के पलामू ज़िला मुख्यालय मेदिनीनगर निवासी सतीश कुमार रवि सोनिया देवी के एकलौती बेटी सृष्टि रानी को जो स्पाईनल मस्कुलर एटरोफ़ी नामक बीमारी से ग्रसित है। भारत के सभी बड़े अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टर ने कहा पूरे दुनियाभर में एकमात्र इलाज अमेरिका में है जिसका सोलह करोड़ रुपये खर्च आएगा।विज्ञापन
सृष्टि रानी के जिंदगी के लिए इनके माता-पिता जीवन के भीख मांग रहे हैं।इसी कड़ी में आज सृष्टि रानी के माता पिता अविनाशदेव सदस्य झारखंड माटीकला बोर्ड झारखंड सरकार के विद्यालय संत मरियम में पहुँचे और शिक्षक व बच्चों से मदद के हाँथ आगे बढ़ाने की अपील किये। इस मौके पर अविनाशदेव ने बच्चों-शिक्षकों को संबोधित करते कहा कि इतने पैसे से दूसरे बच्चे को जन्म दिया जा सकता है किन्तु आंख का पानी और दिल का लहु मर जायेगा। मानवीय संवेदना जिंदा रहे इंसानियत शर्मसार न हो इसलिए सृष्टि के लिए नही मानवीय संवेदना के सशक्ति के लिए यह मुहिम है।हम कॉरपोरेट जगत, सामाजिक राजनैतिक कार्यकर्ता,सभी सामाजिक संगठन,युवा,बुद्धिजीवी वर्ग,चिकित्सक, एवं आम आवाम से अपील करते हैं कि पलामू के बेटी सृष्टि को जीवनदान के लिए स्वेच्छा से आर्थिक मदद करें।दवा कम्पनि से भी निवेदन है दवा को जनहीत में थोड़ी सस्ती करने की कृपा करें बड़ी कृपा होगी।
Comments
Post a Comment