पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
AISF जिला अध्यक्ष सुजीत पांडेय (विदेशी) के नेतूत्व में JSSC में संशोधित भाषा का विरोध कर विश्वविद्यालय के बाहर जेएसएससी गाइडलाइन को जला कर विरोध प्रदर्शन किया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
आज AISF जिला अध्यक्ष सुजीत पांडेय (विदेशी) के नेतूत्व में JSSC में संशोधित भाषा का विरोध कर विश्वविद्यालय के बाहर जेएसएससी गाइडलाइन को जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया
मौके पे सुजीत पांडेय ने बोला राज्य सरकार पलामू प्रमंडल के विद्यार्थी के साथ खेलवाड़ कर रहा है, JSSC में बंगला और उड़िया भाषा को जोड़ा वही राष्ट्रीय भाषा को निष्कासित कर दिया पलामू परमंडलिय भाषा को मगही,भोजपुरी नही जोड़ा जब की पलामू परमंडल के लोग मगही
भाषा का उपयोग करते हैं,
वही राज्य सत्ता धारी 2024 का तैयारी कर रहे हैं, कार्यकर्ताओं के दम पर केंद्र में सत्ता में आने का बात करते हैं मगर राज्य सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने से डरते हैं
राहुल कुमार, मिर्तुंजय ने बोला, सरकार को पुनः विचार करने की आवश्कता हैं, हेमंत सरकार खुद हिंदी में भाषण देते हैं, लेटर हिंदी में लिखते हैं,और हिंदी को ही निकाल दिए है, अगर सरकार पुनः विचार नहीं करता है और पलामू प्रमंडल के युवाओं के साथ न्याय नहीं करता हैं, तो विधानसभा घेराव और उग्र प्रदर्शन का सामना करना पड़ेगा सरकार को
मौके पे मौजूद, जिला सोशल मीडिया संयोजक राहुल कुमार, मिर्तुनजय तिवारी,विकाश तिवारी, निशांत तिवारी,अभिनव तिवारी,कौशल किशोर ,फैजल आदि मौजूद थे
Comments
Post a Comment