पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
राषटीय लोक अदालत में 968 मामले का निस्तारण। ।मामले निस्तारण को ले नव पीठो का गठन।मेदिनीनगर ,झालसा के दिशा निर्देश व पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में 11सितम्बर शनिवार को व्यवहार न्यायालय में राषटीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें सुलह समझौते के आधार पर 968 मामले का निस्तारण किया गया। दो करोड़ 78 लाख 51 हजार 801 रुपये का मामला सेटल।उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अशोक कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार चौबे के निर्देशानुसार राषटीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि राषटीय लोक अदालत में मामले निस्तारण को ले नव पीठो का गठन किया गया था।प्रथम पीठ में बिधुत बिभाग व एम ए सी टी से सम्बंधित 33 मामले का निस्तारण डी जे प्रथम संतोष कुमार,व अधिवक्ता प्रदीप कुमार ने किया।पीठ दो में सिविल अपील क्रिमिनल अपील फैमिली बैवाहिक मामले व बच्चों से सम्बंधित सात मामले का निस्तारण डीजे छह अमरेश कुमार व अधिवक्ता शशि भूषण ने किया।पीठ तीन में आपराधिक 45 मामले का निस्तारण निरूपम कुमार सी जे एम व अधिवक्ता दीपक कुमार ने किया।पीठ चार मे वन विभाग व उत्पाद विभाग के 135 मामले का निस्तारण मनोज कुमार न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी व संतोष कुमार पांडेय अधिवक्ता ने किया।विज्ञापनपीठ पांच मे रेलवे से सम्बंधित दो मामले का निस्तारण विक्रांत रंजन रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी व अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा ने किया।पीठ छह में प्री लिटीगेशन से सम्बंधित 260 मामले का निस्तारण एम जेड तारा न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी व अधिवक्ता शिवाजी सिंह करेंगे,व पीठ सात में एन आई एक्ट के आठ मामले का निस्तारण अमित गुप्ता न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी व अधिवक्ता अशोक कुमार मिश्रा ने किया। पीठ आठ में स्थायी लोक अदालत में 33 मामले का निस्तारण स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष श्याम लाल सरोज,सदस्य अशोक प्रसाद,व रंजना यादव ।पीठ नव में एक्सकुटिभ व रेवेन्यू से सम्बंधित 32 मामले का निस्तारण सदर एस डी एम राजेश कुमार साह व अधिवक्ता वीरेंद्र नाथ मिश्रा ने किया। वही पीठ संख्या 10 हुसैनाबाद में 80 मामले का निस्तारण किया गया। पीठ संख्या 11 छतरपुर अनुमंडल में बनाया गया था जहाँ 81 मामले का निस्तारण किया गया। पीठ संख्या 12 में वाटर बिल से सम्बंधित 252 मामले का निस्तारण किया गया।
Comments
Post a Comment