पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
झारखंड लोकसेवा आयोग यानि जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा मेंं 60 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली की परीक्षा समाप्त हो गई है। पहली पानी राष्ट्रीय स्तर के सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि कुल 100 प्रश्न थे और सबके लिए दो-दो अंक निर्धारित थे। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ थे। प्रश्न पत्र सामान्य रहें। दूसरी पाली में झारखंड के सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। पूर्वी सिंहभूम जिला में इस परीक्षा को लेकर 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। घाटशिला अनुमंडल में 11 तथा अन्य सभी केंद्र धालभूम अनुमंडल यानि शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं। शहरी क्षेत्र में बनाए 90 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जेपीसएसी की प्रारंभिक परीक्षा में छात्रों की बेरुखी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।विज्ञापन
उपायुक्त ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
जेपीएससी परीक्षा के पूर्वी सिंहभूम जिले में बनेंगे 101 केंद्र, 43,250 परीक्षार्थी होंगे शामिल
पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त सूरज कुमार ने शहर के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया तथा इस दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा केंद्राधीक्षकों को परीक्षा को सुचारू रूप से संचालन के लिए धन्यवाद दिया। उपायुक्त परीक्षा कक्ष में घुसकर छात्रों के बैठने के तरीके व अन्य व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
न्यायालय व सरकार के कारण रूचि हुई कम
जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में छात्रों की बहुत कम उपस्थिति के सवाल पर छात्रों ने कहा कि जेपीएससी द्वारा संचालित परीक्षाएं सरकार व न्यायालय के बीच पिस कर रह जाती है। कोई नतीजा नहीं निकलता। अंतत: अभ्यर्थियों को ही इसका नतीजा भुगतना पड़ता है। जुगसलाई के छात्र जगजीत सिंह व गोपालगंज के छात्र अभिषेक कुमार बताते हैं कि अभी भी कई मामलों का निबटारा न तो राज्य सरकार के स्तर से हो पाया है और न ही न्यायालय के स्तर से। आखिर छात्र परीक्षा क्यों दे। छात्रों की उपस्थिति कम होने का सबसे कारण सरकार व न्यायालय में चल रहे मामलें है। इसके बाद कोविड और यातायात व्यवस्था है।
Comments
Post a Comment