पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
13 से लेकर 16 सितंबर तक आधार सीडिंग एवं सत्यापन को लेकर विभिन्न प्रखंडों में लगाया जाएगा विशेष शिविर
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पलामू जिला में 1828926 सदस्यों को आच्छादित किये जाने हेतु लक्ष्य निर्धारित है जिसके विरुद्ध अबतक 1828622 सदस्यों को आच्छादित किया जा चुका है,जिसके विरुद्ध अब तक कुल 1634439 सदस्यों का आधार सीडिंग का कार्य पूर्ण किया गया है,शेष 194183 सदस्य वैसे आच्छादित हैं,जिनका राशन कार्ड में आधार सीडिंग का कार्य लंबित है साथ ही 1524057 सदस्यों का आधार सीडिंग कार्य के साथ सत्यापन का कार्य भी पूर्ण हो चुका है जिससे यह स्पष्ट है कि कुल आच्छादित लाभुकों में से 304869 सदस्यों का आधार सत्यापन का कार्य अबतक लंबित है।विज्ञापन
ऐसे सभी लाभुकों जिनका आधार सीडिंग एवं आधार सत्यापन का कार्य लंबित हैं वैसे सभी लाभुकों के लिये आपूर्ति विभाग की ओर से प्रखंड स्तर पर विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
आधार सीडिंग एवं सत्यापन हेतु इन प्रखंडो में लगयाजायेगा विशेष शिविर
13 एवं 14 सितंबर को चैनपुर,विश्रामपुर एवं हुसैनाबाद में शिविर लगाया जायेगा इसी तरह 13 सितंबर को छत्तरपुर,हैदरनगर,नवा बाजार,में शिविर लगाया जायेगा।वहीं 14 सितंबर को हरिहरगंज,पांडु,व 15 को मनातू,मोहम्मदगंज,उंटारी रोड,नौडीहा बाजार में शिविर लगाया जायेगा।वहीं 14 और 15 सितंबर को लेस्लीगंज,14 एवं 16 को पड़वा, पाटन,पांकी,सतबरवा व तरहंसी में शिविर लगाया जायेगा।वहीं 16 सितंबर को पिपरा प्रखंड कार्यालय में शिविर लगाया जायेगा।
Comments
Post a Comment