पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू : मनातू थाना प्रभारी पर हमले मामला में पुलिस ने 10 आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल।
मनातू प्रखंड के नौडीहा पंचायत अंतर्गत पंचायत सचिवालय समीप मनातू थाना प्रभारी पंकज कुमार के ऊपर ग्रामीणों द्वारा हुई हमले में 10 पुरुष व महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।विज्ञापन
क्या है मामला
मालूम हो कि 10 सितंबर 2021 की रात में मनातू थाना प्रभारी पंकज कुमार पलामू व्यवहार न्यायालय से 164 का बयान दर्ज करवा कर अपने थाना लौट रहे थे. इसी बीच ग्राम सेमरी स्थित भीड़ देख अपनी गाड़ी को रोक कर पूछा गया कि क्या हो रहा है। क्यों भीड़ लगी हुई है. इसी बीच ग्रामीणों ने वन विभाग की गाड़ी समझ पुलिस गाड़ी पर ही हमला कर दिया था. कुछ पुलिसकर्मियों सहित महिला कांस्टेबल पुलिस को भी बंधक बना लिया.
कुछ ग्रामीणों के अनुसार कहा गया कि गाड़ी थाना की है तब तक पुलिस गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. किसी प्रकार पुलिसकर्मी भाग कर अपनी जान बचा पाए. थाना प्रभारी द्वारा थाना को सूचना दिए जाने पर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे एवं अपने पुलिसकर्मियों को बचाते हुए लगभग 10 लोगों को गिरफ्तार किया. जिसमें महिला पुरुष दोनों शामिल है. जांचोपरांत पुलिस ने कोमल सिंह, प्रभु सिंह, 3 महिला सहित 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Comments
Post a Comment