पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू क्षेत्र में आजसू पूरी तरह से संगठन विस्तार के साथ-साथ अनेक एक्टिविटी कर जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कवायद में है.आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो लगातार कार्यकर्ताओं से वर्चुअल बैठक कर नवनियुक्त प्रखण्ड पदाधिकारियों को शपथ दिला रहे हैं। आजसू पार्टी जिलावार शपथ सह संवाद समारोह का आयोजन कर रही है और अबतक 16 जिला के 174 प्रखण्ड के प्रखण्ड पदाधिकारियों के साथ सुदेश कुमार महतो ने सीधा संवाद किया है।
वहीं पलामू की बात की जाय तो उस क्षेत्र से आजसू की कद्दावर नेत्री विजेता वर्मा मोर्चा संभाले हुईं हैं. मंगलवार को भी आजसू प्रमुख सुदेश महतो पलामू के प्रखंड और जिला पदाधिकारियों से संवाद स्थापित कर दिशा-निर्देश देने के काम किया है. वहीं आजसू नेत्री विजेता वर्मा ने कहा कि पलामू क्षेत्र में आजसू का परचम लहरेगा. क्षेत्र के आजसू कार्यकर्ताओं में नया जोश और उमंग देखने को मिल रहा है.पार्टी के दिशा-निर्देश के अनुसार 8 को सामाजिक न्याय यात्रा का आयोजन किया जाएगा.इसमें सभी प्रखंडों में गांव-गांव आजसू की टीम पहुंचेगी.उन्होंने कहा कि गांव में युवाओं और महिलाओं की समस्याओं को जानने का प्रयास किया जायेगा.उनकी समस्याओं को लेकर पार्टी आन्दोलन करेगी. साथ ही कहा कि ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर भी आन्दोलन चलाया जायेगा. चुनाव के समय झामुमो ने कहा था की, सत्ता में आते ही राज्य में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जायेगा. सरकार गठन के ढेढ़ साल होने को है.लेकिन सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया है. ओबीसी आरक्षण को लेकर आजसू बहुत जल्द सड़कों पर उतरेगी. साथ ही 9 जुलाई को आदिवासी सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. विज्ञापन
श्रीमती वर्मा ने कहा कि पलामू में आजसू पार्टी अपने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला का आयोजन करेगी। इसे लेकर जल्द ही प्रशिक्षण टीम का गठन किया जाएगा। प्रशिक्षण टीम में आजसू पार्टी के अनुभवी नेता एवं बुद्धिजीवियों को शामिल किया जाएगा। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को झारखंड की राजनीति का बोध कराना तथा झारखंड के वर्तमान एवं भविष्य पर चिंतन करना है।
Comments
Post a Comment