पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल, रांची द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटर का सप्लीमेंट्री परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि की घोषणा
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
कोरोना को देखते हुए जैक ने विशेष पूरक परीक्षा आयोजित करने जा रही है । पूरक परीक्षा 1.5 घंटे की होगी। और छात्र परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देंगे ।
परीक्षा के लिए 14 अगस्त तक बिना बिलम्ब दंड और 17 अगस्त तक बिलम्ब दंड के साथ फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे । विज्ञप्ति कल से परसो तक परिषद द्वारा प्रकाशित कर दी जायेगी ।पूरक (suplementry) परीक्षा में निम्नलिखित छात्र समिलित हो सकते हैं :-
1. ऐसे छात्र जो प्रकाशित परीक्षा फल में फेल हो गए हैं।
2. 1 विषय या सभी विषय मे छात्र चाहें तो परीक्षा दे सकते हैं।
3. नियमित छात्र के लिए परीक्षा शुल्क देय नही होगा।
4. Ex student भी परीक्षा दे सकते हैं
5. ऐसे छात्र जो फॉर्म नही भर सके है लेकिन पंजीकृत है वे ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे लेकिन उन्हें परीक्षा शुल्क देने होंगे ।विज्ञापन
6. ऐसे छात्र जो किसी एक विषय मे परीक्षा देना चाहते है उनका घोषित परीक्षा और देने वाले परीक्षा के मार्क्स अलग अलग नही होकर एक होंगे ।
7. ऐसे छात्र जो किसी कारण वश जैक में फॉर्म जमा किये थे लेकिन फॉर्म स्वीकार नही हुआ वे भी परीक्षा फॉर्म भरेंगें।
यह अवसर केवल एक बार दिया जा रहा है, भविष्य में ये उदाहरण नही बनेगा । इन छात्रों के उत्तर पुस्तिका की मूल्यांकन होगी ।
8. परीक्षा फल सितंबर माह में घोषित हो जाएगा।
9 . यह मैट्रिक एवं इंटर दोनों के लिए होगा ।
Comments
Post a Comment