पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
नावा बाजार ब्लॉक मे BDO,CO के नहीं रहने पर ब्लॉक व अंचल के कई स्टाफ लापरवाह ग्रामीणों को विभिन्न कामों को लेकर हो रही है परेशानी
ब्लॉक स्टॉप सुधरे, नहीं तो तेज होगी आंदोलन: जिला पार्षद
शुक्रवार को नावा बाजार प्रखंड कार्यालय में एक बजे तक मात्र ब्लॉक के बड़ा बाबू सुधीर कुमार, मंजू देवी, कनीय अभियंता पंकज कुमार के साथ तीन चपरासी अपने ड्यूटी में कार्य कर रहे थे । बाकी सभी अंचलाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर ब्लॉक व अंचल कर्मी सभी छुट्टी मना रहे हैं । जबकि इस ब्लॉक में पदस्थापित दो दर्जन प्रखंड व अंचल गर्मी है । फिर भी ग्रामीणों को विभिन्न कामों को लेकर ब्लॉक के चक्कर लगा रहे हैं पूछे जाने पर लोगों ने बताया कि ब्लॉक व अंचल में कई स्टाफ के नहीं रहने के कारण लोगों के काम नहीं हो पा रही है जिससे लोग परेशान हैं और मायूस होकर अपने घर लौट रहे हैं ।विज्ञापन
वही अंचला अधिकारी राकेश श्रीवास्तव से दूरभाष पर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जिले में मीटिंग चल रही है । इस लिए वह ब्लॉक में उपस्थित नहीं थे । लेकिन बाकी स्टाफ सब ब्लॉक व अंचल से गायब हैं । जिससे ग्रामीणों को विभिन्न कामों को लेकर काफी परेशान हो रहे हैं । और यह सिलसिला लगातार जारी है । वही नावा बाजार जिला पार्षद अनुज राम ने कहा कि जिला प्रशासन इस पर अति शीघ्र ध्यान देते हुए,करवाई करने की कृपा करें,अन्यथा बाध्य हो कर ब्लॉक स्टाफ के खिलाफ किया जाएगा आंदोलन ।
वही राजद प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र चौधरी ने भी आंदोलन के समर्थन करते हुए कहा कि प्रखंड व अंचल कर्मी प्रखंड मुख्यालय में समय के अनुसार बैठे । जिससे ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय के लाभ मिल सके । अन्यथा आंदोलन तेज कर दी जाएगी
Comments
Post a Comment