पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में अब अगली सुनवाई 30 अगस्त को होगी। आज हाईकोर्ट में इस मामले में सुनवाई करते हुए जस्टिस राजेश कुमार की अदालत ने इस मामले के अनुसंधान पदाधिकारी को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री के वकील ने अदालत को बताया कि इस मामले में वह सीएम का पक्ष रखने के लिए जल्द ही वकालतनामा दायर करेंगे। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 30 अगस्त को तय कर दी। ज्ञात हो कि गढ़वा के ऋषिकेष कुमार ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एसटी एससी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया था।
आरोपी ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। सुनवाई के दौरान आरोपी की ओर से अदालत को बताया गया कि उसने गलत मंशा से सीएम के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं लिखा था। इस मामले में उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं बनता है इसलिए उसे जमानत मिलनी चाहिए।
जबकि सरकार की ओर से बताया गया कि अगर कोई किसी व्यक्ति को अपमानित करने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखता है। तो वह एससी-एसटी एक्ट में नीहित प्रावधानों के तहत आपराधिक मामला माना जाता है।
Comments
Post a Comment