पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
झारखंड : झारखंड सरकार ने 13 आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. बोकारो की आइडी प्रिया दुबे को आइजी प्रशिक्षण बनाया गया है. हजारीबाग एसपी कार्तिक एस को सीआइडी एसपी बनाया गया है.
राज्यपाल के परिसहाय मनोज रतन चौथे को एसपी हजारीबाग बनाया गया है. पाकुड़ के एसपी मणिलाल मंडल को एसीबी में एसपी की जिम्मेदारी दी गयी है. सीआइडी एसपी अंजनी कुमार झा को गढ़वा का एसपी बनाया गया है.
लातेहार के एसपी प्रशांत आनंद को एटीसी में एसपी बनाया गया है. गुमला एसपी एचपी जनार्दनन को पाकुड़ का एसपी बनाया गया है. कोडरमा एसपी एहतेशाम वकारिब को गुमला का एसपी बनाया गया है.विज्ञापन
गढ़वा एसपी श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे को एससीआरबी में एसपी बनाया गया है. रांची के ट्रैफिक एसपी अंजनी अंजन को लातेहार एसपी बनाया गया है. चतरा एसपी ऋषभ झा को जमशेदपुर में रेल एसपी बनाया गया है. जमशेदपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को कोडरमा का एसपी बनाया गया है.
सरायकेला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश रंजन को चतरा का एसपी बनाया गया है. बोकारो आइजी और रांची ट्रैफिक एसपी के पद पर किसी अधिकारी की पोस्टिंग नहीं हुई है.
Comments
Post a Comment