पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
सतबरवा थाना की पुलिस ने मेदनीनगर सदर प्रखंड क्षेत्र के झाबर पंचायत के मुखिया पंचायत सह कार्यकारी अध्यक्ष राधिका रमन सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है।
इस संबंध में थाना प्रभारी करमपाल नाग ने बताया कि मुखिया राधिका रमन सिंह सतबरवा थाना अंतर्गत कांड संख्या 5 /2021 के अभियुक्त हैं। वे कई दिनों से गिरफ्तारी के डर से फरार थे।
मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर सतबरवा पुलिस ने झाबर उर्दू मध्य विद्यालय में ग्रामीणों के साथ बैठक के दौरान अभियुक्त राधिका रमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के झाबर स्टोन माइन्स में ब्लास्टिंग के दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के समक्ष राधिका रमन सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों की भीड़ ने सरकारी आदेश का उल्लंघन किया और बाधा पहुंचाई ।जिसके विरुद्ध प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी ने सतबरवा थाना में मामला दर्ज कराया था।
Comments
Post a Comment