पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
ब्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा बैठा ने किया पशुओं के लिए टीकाकरण की मांग
हुसैनाबाद व्यापारमंडल अध्यक्ष कृष्णा बैठा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी गांव में कई प्रकार की बीमारी से पशुओं की मौत हो रही है।उन्होंने बताया कि पशुओ में मुख्य रूप सेगलाघोटू ,जहरबाद ,प्लीहा ,खुरहा ,पशुयक्ष्मा ,थनैल,अफरा ,दुग्धजवार ,दस्त और मरोड़ ,निमोनिया ,सफेद दस्त ,रतौंधी ,कब्जियत का प्रकोप बढ़ गया है जिसके कारण गाय ,बैल , भैंस ,बछड़ा समेत कई अन्य सैकड़ो पशुओं की मृत्यु हो गई है।विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बीमारी का प्रकोप सबसे ज्यादा प्रखंड क्षेत्र के जमूआ, विस्वसिया , अमही, डंडिला, बैराव ,कुर्मीपुर ,पतराखुर्द , झरगड़ा,महूदंड ,प्रतापपुर , सरहु,चंदरपुर ,पोलडीह , पथरा आदि गावो में है ।पशुओ में फैल रहे अचानक बीमारी से पशुपालक बहुत भयभीत है । उन्होंने बताया कि इन बीमारियों का प्रकोप इस कदर बढ़ गया गया है की इलाज कराने का भी पशुपालक को इलाज का भी मौका नही मिल रहा है और अचानक पशुओ की मृत्यु हो जा रही है ।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों का पशुपालन जीविका का मुख्य साधन है। लेकिन ऐसी परिस्थिति में भी पशुपालन विभाग के निष्क्रियता के कारण पशुओं का इलाज नही हो पा रहा है और नाही पशुओं का टीकाकरण हुआ है ।उन्होंने जिला पशुपालन पदाधिकारी पलामू से आग्रह किया है कि जिन पशुपालक का पशु मर गए है उन्हे उचित मुवावजा दिया जाए साथ ही प्रखंड़ क्षेत्र के सभी गांवों में अभियान चलाकर रोग रोधी टीकाकरण किया जाए जिससे पशु एवं पशुपालक को राहत मिले ।
Comments
Post a Comment