पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
प्रतिनिधि मेदनीनगर
+9179 7988 6793
July 7, 2021
जिले के नए पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिंहा ने बुधवार पलामू के नए एसपी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के पूर्व पलामू जिले की सीमा में प्रवेश करने से पहले ही एसपी चंदन कुमार सिन्हा पूरे एक्शन में नज़र आए। रांची से पलामू आने के क्रम में एसपी श्री सिन्हा अचानक सतबरवा थाना पहुंचे जहां उन्होंने आम आदमी बन कर थाना प्रभारी से मोबाइल छिनतई होने संबंधित शिकायत की जिसका उद्देश्य आम जनों के प्रति पुलिस के व्यवहार को समझना था।
बुधवार को अचानक पदभार ग्रहण करने के पूर्व ही सतबरवा थाना पहुंचे एसपी ने सतबरवा थाना प्रभारी से मोबाइल की छिनतई होने से संबंधित शिकायत की।इस दौरान थाना प्रभारी के पॉजिटिव रिस्पांस से एसपी संतुष्ट नज़र आये। इसके अलावा एसपी ने अन्य कई पहलुओं को लेकर भी थाने का निरीक्षण किया इस दौरान किसी को भनक तक नहीं लग पाई कि ये जिले के नये एसपी है।
पब्लिक के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध हूँ: एसपी
सतबरवा थाने का औचक निरीक्षण के पश्चात एसपी चंदन कुमार सिन्हा सर्किट हाउस पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वे समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर नए पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वे सर्वप्रथम अपने वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर यहां की वस्तु स्थिति की जानकारी लेंगे।
उन्होंने कहा कि यहां के स्थानीय क्रिमिनल्स गैंग्स पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जायेगा वहीं नक्सलियों के विरुद्ध ठोस रणनीति बनाकर उनसे निपटा जायेगा। उन्होंने कहा कि वे जिलेवासियों के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध हैं, पब्लिक किसी भी तरह की समस्या को लेकर उनसे मिल सकती है साथ ही उन्होंने बेवजह पैरवी करने वालों को दूर ही रहने की बात कही।
Comments
Post a Comment