पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
डाल्टेनगंज(14 जुलाई मंगलवार) पलामू में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत है निखारने की,तरासने की विश्व पटल पर पहुचाने की।ऐसा ही कुछ द कराटे अकेडमी मेदिनीनगर के छात्र अविनाश कुमार ने कर दिखाया जो अपने प्रतिभा के परचम राष्ट्रीय फलक पर लहराया और गोल्ड हासिल कर इंडिया रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया। इस प्रतिभा को प्रणाम करने पहुंचे पलामू प्रमण्डल के नामचीन हस्ती व हार्ड वर्क को स्मार्ट वर्क में कन्वर्ट करने के सिद्धांत देने वाले,शून्य से शिखर पर पहुँचे झारखंड माटीकला बोर्ड झारखंड सरकार के सदस्य अविनाशदेव ने जो कराटे के दुनियाँ में मुकाम हासिल कर विश्वविजेता के राह पर पहला कदम रखा उसे हौसला अफजाई के लिए शॉल ओढ़ाकर पुष्पगुच्छ दे जबरदस्त स्वागत किया।झारखण्ड माटीकला बोर्ड के उत्कृष्ट उत्पाद माटी के हांडी दे इसमें दूध अउंट कर पीने की नसीहत दिए ताकि देह और दिमाग मे जादुई फुर्ती आ सके क्योंकि माटी में 18 सूक्ष्म पोषक तत्व है जो धातु के बर्तन में या अन्य पात्र में नहीं पाया जाता है। अविनाशदेव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कराटे महज खेल नहीं बल्कि आत्मरक्षा के प्राकृतिक सुरक्षा कवच है जो अपनी कलाकौशल को कठोर अभ्यास के बल पर कायम रखते हैं जब शस्त्र साथ नहीं देता है तब इसका उपयोग करते हैं सुरक्षित निकलते हैं। अविनाशदेव ने भरोसा दिलाया, संसाधन के बिना प्रतिभा को दबने नहीं देंगे क्योंकि विश्व विजयी तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारे को बुलन्द करना ताकि पलामू समेत देश का नाम अंतराष्ट्रीय मानचित्र पर सोने की तरह चमकता व दमकता रहे।विज्ञापन
Comments
Post a Comment