पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू में लॉक डाउन का दिखा असर
ट्रैफिक इंचार्ज रुद्रानंद सरस के नेतृत्व में कई लोगों पर हुई कार्रवाई वहीं कई लोगों को समझा कर छोड़ा गया रुद्रा नंद सरस ने बताया कि लोगों को हरसंभव समझाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि करोना कि तीसरी लहर से बचा जा सके
उपायुक्त-सह- जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने जिले वासियों से उक्त जारी निर्देशों का पूर्णतया अनुपालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शनिवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 6:00 बजे के बीच में सिर्फ दूध की दुकानें,दवा की दुकानें,अस्पताल, पेट्रोल पंप,एलपीजी आउटलेट सीएनजी आउटलेट,होम डिलीवरी करने वाले रेस्तरां, नेशनल या स्टेट हाइवे पर मौजूद ढाबा,व स्वास्थ्य से संबंधित सभी प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि सब्जी, फल,किराना, मिठाई आदि खाद्य सामग्री की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि उक्त दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों/प्रतिष्ठानों/संस्थाओं के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम एक्ट 2005 की धारा 51 से 60 के तहत एवं भारतीय दंड संहिता 1860 के सेक्शन 188 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment