पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू - एसपी चंदन सिन्हा के आदेशानुसार आरक्षी 253 अजय चंद्र पांडे डीसीबी शाखा के द्वारा बी नेगेटिव ब्लड डोनेट किया गया , एक एक महिला की बचाई गई जान ,नेक कार्य के लिए एसपी चंदन सिन्हा ने जवान को 1000 रुपये देकर पुरस्कृत किया जो सेवा पुस्तिका में अंकित होगा।बताते चलें कि कल मेदनीनगर में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी को ऑपरेशन के लिए बी नेगेटिव खून की सख्त जरूरत थी जो उसे उपलब्ध नहीं हो पा रहा था.
उस व्यक्ति ने पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा से संपर्क किया तब बी नेगेटिव ग्रुप के एक पुलिस जवान जिसका ब्लड ग्रुप बी नेगेटिव था उसे पलामू एसपी के द्वारा संपर्क साधा गया.
और समय रहते हैं रक्त की व्यवस्था हो गई जिससे दो जान बच गई
मरीज कहीं और का नहीं पलामू जिले के पाटन प्रखंड किशुनपुर पंचायत का गोविंद गुप्ता की पत्नी थी पलामू समाचार केंद्र से बातचीत के दौरान गोविंद गुप्ता ने बताया कि ऐसे पदाधिकारी पलामू में थे तो हम सुरक्षित हैं हम तहे दिल से शुक्रगुजार हैं और इस बात का धन्यवाद भी देते हैं कि पलामू एसपी के द्वारा एक नहीं जो जान बचाया गया
पलामू एसपी हम आपके सदैव आभारी रहेंगे
Comments
Post a Comment