पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
कार्यकारी समिति, जिला परिषद पलामू की बैठक सम्पन्न
आज दिनांक 14 जुलाई 2021 को कार्यकारी समिति जिला परिषद पलामू की बैठक समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020- 21 में ली गई योजनाओं की प्रगति तथा वित्तीय वर्ष 2021-22 में लिए जाने वाली योजनाओं कि चर्चा की गई।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद पलामू श्रीमती मेघा भारद्वाज ने कहा कि जिला परिषद का उद्देश्य है कि वे जिला परिषद के आय से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करें, ऐसे में जरूरी यह है कि ऐसी योजनाओं को लिया जाए जिससे कि ग्रामीणों को लाभ मिल सके। उन्होंने वरीयता प्राप्त सेक्टर जैसे पेयजल, स्वच्छता तथा स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं को लेने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने जिला परिषद के आय से आंगनबाड़ी केंद्रों तथा सरकारी स्कूलों को सुदृढ़ करने की बात कही।विज्ञापन
बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि जिला परिषद के राजस्व की स्थिति खराब है ऐसे में जिला परिषद को अपने आय के स्रोत को बढ़ाना होगा। उन्होंने जिले भर में बनाए गए जिला परिषद की दुकानों, तथा अन्य भवनों की वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी ली। आदरणीय सदस्यों ने उप विकास आयुक्त को जिलेभर में मौजूद जिला परिषद के जमीन पर बनाए गए भवनों के बारे में अवगत कराया। बैठक में उप विकास आयुक्त ने कहा कि वैसे दुकाने जिन्होंने पिछले कई महीनों से किराया नहीं दिया है, उन्हें अगले 1 महीने में पिछला पूरा किराया का भुगतान करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में कार्यकारी समिति जिला परिषद पलामू की प्रधान श्रीमती प्रभा देवी, उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती मेघा भारद्वाज, डीआरडीए निदेशक श्रीमती स्मिता टोप्पो, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री सुभाष कुमार, जिला परिषद के आदरणीय सदस्य, सांसद प्रतिनिधि, कनीय अभियंता सहित डीआरडीए के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
Comments
Post a Comment