पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
मेदिनीनगर: धनबाद रेल मंडल के डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर कार्यरत सीनियर पीडब्ल्यूआई अभय कुमार सिन्हा के सरकारी क्वार्टर में मंगलवार की दोपहर जमकर बवाल हुआ. सरकारी आवास के बेडरूम में एक अनजान महिला को देखकर बच्चों के दस्तावेज लेने के लिए रामगढ़ से पहुंची पीडब्ल्यूआई की पत्नी मिताली सिन्हा भड़क गयी. कहा सुनी के बाद मामला मारपीट में तब्दिल हो गया. दोनों महिलाओं में जमकर लात घुसे चले. इससे कुछ देर तक क्वार्टर और आस पास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.बताते चलें कि सीनियर पीडब्ल्यूआई अभय कुमार सिन्हा और उनकी पत्नी मिताली सिन्हा के बीच करीब 12 वर्षों से विवाद चल रहा है. पूरा मामला न्यायालय में है. अभय सिन्हा जमशेदपुर के रहने वाले हैं. अभय कुमार सिन्हा और मिताली के दो बच्चे हैं।मंगलवार को अचानक पीडब्ल्यूआई अभय कुमार सिन्हा की पत्नी मिताली सिन्हा डालटनगंज पहुंची और सीधे अपने पति के सरकारी क्वार्टर में पहुंच गयी. आवास में पति के बेडरूम में दूसरी महिला को देखी।मिताली सिन्हा ने महिला से पूछताछ की तो उसने खुद को अभय सिन्हा का रिश्तेदार बताया.विज्ञापन
पूछताछ के दौरान बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों मारपीट करने लगे. इसका वीडियो भी सामने आया है.मिताली सिन्हा ने बताया कि बताया कि वह बच्चों के कुछ कागजात स्कूल देने पहुंची थी. मगर उन्हें पता चला कि उनके पति के सरकारी क्वार्टर में कोई और महिला रह रही है. वह क्वार्टर में गयी तो देखा कि कोई और महिला वहां मौजूद थीं।महिला ने बताया कि शादी के बाद से उसे तंग किया गया है, उसे कई तरह से प्रताड़ित किया गया है. जिसके बाद वह मामले को न्यायालय में लेकर गयी. रामगढ़ न्यायालय में प्रताड़ना और मेंटेनेंस का मामला चल रहा है. बताया कि बच्चों के लालन-पालन के लिए परेशान हैं, जबकि उसका पति दूसरों के साथ मस्ती कर रहे हैं.इधर, सीनियर पीडब्ल्यूआई अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि महिला मित्र निजी कार्य से उससे मिलने आयी थी. इसी बीच उसकी पत्नी अन्य लोगों के साथ सरकारी क्वार्टर में पहुंची और मारपीट करने लगी।उनकी महिला मित्र का मोबाइल भी छीन लिया गया. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी उन्हें और उनके पूरे परिवार को प्रताड़ित करती है. मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी है. इधर, मिताली सिन्हा ने भी महिला थाना में मामला दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।
Comments
Post a Comment