पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
उर्वरक अनुज्ञप्ति में आने वाली समस्याएं होंगी दूर, पूर्ण अहर्ता रखने वाले अनुज्ञप्तियों का होगा नवीकरण
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
अनुज्ञप्ति नवीकरण हेतु प्राप्त हुए 15 आवेदन
उर्वरक अनुज्ञप्ति में आने वाली समस्याओं को दूर करने को लेकर पलामू जिला प्रशासन कटिबद्ध है। जिला कृषि कार्यालय की ओर से
इस सप्ताह के अंत तक वैसे सभी अनुज्ञप्तियों का नवीकरण कर दिया जाएगा, जो इसके लिए पूर्ण अहर्ता रखते हैं। इसके लिए कवायद तेज कर दी गई है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन के निर्देश पर प्रशिक्षु आईएएस श्री आशीष अग्रवाल ने आज जिला कृषि पदाधिकारी श्री अरुण कुमार के साथ बैठक कर उर्वरक अनुज्ञप्ति में आने वाली समस्याओं से रू-ब-रू हुए।विज्ञापन
जिला कृषि पदाधिकारी ने प्रशिक्षु आईएएस को बताया कि FCO 1985 के अंतर्गत यदि किसी अनुज्ञप्तिधारी का अनुज्ञप्ति की वैधता समाप्त होने के उपरांत एक माह के अंदर यदि e-grass portal पर चालान जमा नहीं किया जाता है, तो उनका अनुज्ञप्ति स्वत: समाप्त मानी जाती है। इसके लिए संबंधित को यह जानकारी दी जा रही है कि नए अनुज्ञप्ति के लिए पुनः नए आवेदन भरकर प्रखंड कृषि पदाधिकारी के माध्यम से जिला कृषि कार्यालय को उपलब्ध कराएं। इसके बाद चालान की वैधता तिथि के अंतर्गत उन्हें पुनः जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा नया अनुज्ञप्ति निर्गत की जाएगी। वर्तमान में 15 आवेदन नवीकरण हेतु प्राप्त हुए हैं, जिसमें अधिकांश ऐसे अनुज्ञप्ति हैं, जो स्वतः रद्द हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में संबंधित को उक्त प्रक्रिया अपनाने हेतु सूचित किया गया है। कार्यालय में पूर्व से भी नवीकरण हेतु सिर्फ पुराना अनुज्ञप्ति एवं चालान जमा किया गया है, जिसमें से अधिकांशः निर्धारित अवधि के बाद का चालान जमा किया गया पाया गया है। वैसे अनुज्ञप्ति धारियों को भी प्रक्रिया अपनाने हेतु सूचित किया गया है। इन लोगों के द्वारा आज तक किसी भी प्रकार का कोई भी आवेदन कार्यालय में नवीकरण या नये अनुज्ञप्ति बनाने हेतु जमा नहीं किया गया है।
Comments
Post a Comment