पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा (रिलीफ फंड ) झारखंड के कंधा से कंधा मिलाकर चलने वाले कटम साण्डी के हेसा कुदर निवासी 85 वर्ष के बुजुर्ग समाज के अभिभावक तुल्य श्री बैजनाथ पांडेय का निधन से संपूर्ण ब्राह्मण समाज शोक व्यक्त करता है एवं भगवान से प्रार्थना करता है कि इनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन शक्ति दे! यह अपने पीछे भरा पूरा परिवार जिसमें 2 पुत्र दो पुत्रियां को छोड़कर चले गए हैं !विज्ञापन
शोक व्यक्त करते हुए समाज के संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि श्री पांडे समाज के उत्थान और विकास के लिए अनेकों कार्य
किए हुए कार्यों का बहुत बड़ा लेखा जोखा है कर्मकांडी पूजा पाठ में विद्वान पंडित जी के रूप में जाने जाते थे साथ ही साथ समाज के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे शोक व्यक्त करने वालों में रांची से मनोज कुमार पांडेय बहिमर से उमेश पांडे, बसंत पांडे, देव दत्त तिवारी ,जय कुमार पांडे अवधेश पांडे अधिवक्ता अजय कुमार पांडे दिवाकर शास्त्री नवल कुमार पांडे राजीव पांडे के अलावा राजू तिवारी उमाशंकर तिवारी प्रदीप पांडे राम रतन पांडे परमानंद चौबे आनंद कुमार पांडे बालूमाथ से प्रदीप कुमार पांडे सुधीर कुमार पांडे विनय वैद्य महादेव भाई बंटी कुमार मिश्रा कर्णावत के अलावा प्रदेश के कई विप्र बंधु इनके निधन पर शोक व्यक्त किए!
आपका
मनोज कुमार पाण्डेय
संयोजक
कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा
(रिलीफ फंड)
झारखंड
Comments
Post a Comment