पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
Transfer Posting in Jharkhand संजीव कुमार IPS
Dhanbad SSP Transfer Posting in Jharkhand IPS News तबादले की अधिसूचना आज जारी कर दी गई है। एसीबी के एसपी चंदन कुमार सिन्हा को पलामू का एसपी बनाया गया है। संजय आनंद लाटकर एडीजी अभियान बनाए गए हैं।
झारखंड की हेमंत सरकार ने धनबाद के एसएसपी, पलामू के एसपी सहित राज्य के आठ आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इससे संबंधित अधिसूचना सोमवार की शाम जारी कर दी गई है। पलामू के एसपी संजीव कुमार धनबाद के नए एसएसपी बनाए गए हैं। एसीबी के एसपी चंदन कुमार सिन्हा को पलामू एसपी बनाया गया है। संजय आनंद लाटकर एडीजी अभियान बनाए गए हैं।विज्ञापन
जारी अधिसूचना के अनुसार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से हाल ही में वापस हुए पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे 1995 बैच के झारखंड कैडर के आइपीएस अधिकारी संजय आनंद लाठकर को एडीजी अभियान बनाया गया है। धनबाद में एसएसपी के पद पर तैनात असीम विक्रांत मिंज को कोल्हान क्षेत्र चाईबासा का डीआइजी बनाया गया है। गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन विभाग के डीआइजी नरेंद्र कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए हजारीबाग का डीआइजी बनाया गया है।
Comments
Post a Comment