पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
CBSE New Exam Schemes: सीबीएसई (CBSE) ने 2021-22 सत्र की 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बड़ा एलान किया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक साल 2021-22 के पाठ्यक्रम को 2 टर्म में विभाजित किया जाएगा. पहले सत्र का परीक्षा नवंबर-दिसंबर महीने में होगी, जबकि दूसरे सत्र की परीक्षा मार्च-अप्रैल में करवाई जाएगी. परीक्षा को दो बार में कराए जाने का फैसला कोरोना वायरस के कारण लिया गया है. सिलेब्स इस महीने के आखिर तक जारी कर दिया जाएगा.विज्ञापन
पिछले साल शुरू हुई कोरोना महामारी ने सीबीएसई समेत देश के राज्यों के विभिन्न बोर्ड्स की परीक्षाओं को बुरी तरह से प्रभावित किया है. इससे बच्चों के भविष्य पर भी गहरा असर पड़ा है. साल 2022 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की योजना पर सीबीएसई ने कहा कि आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) और परियोजना कार्यों (Project Work) को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है. जिससे यह ज्यादा विस्वसनीय और वेलिड साबित हो सकें.
Comments
Post a Comment