पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू जिला के दलित प्रकोष्ठ के जिला कार्यालय में लालू यादव जी का 74 वां जन्मदिन बड़े ही धूम धाम से केक काट कर व गरीबों के बीच खीर पूड़ी वितरण कर पलामू जिला अध्यक्ष राहिल राज के नेतृत्व मनाया गया।
जन्मोत्सव कार्यक्रम में दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रौशन ने कहा कि आज बड़ी खुशी की बात है कि लालू जी का हमलोग जन्मदिन मना रहे है, लालू यादव जी व्यक्ति नही विचार का नाम है। आज लालू जी अस्वस्थ जरूर चल रहे है पर वह जल्द ही स्वस्थ होकर हमसबो के बीच होंगे। पलामू के पूर्व जिला अध्यक्ष रामनाथ चंद्रवंशी ने कहा कि जो लालू जी ने गरीबो के बीच दलितों के बीच,अकलियत के बीच जो कार्य किया है वह भुलाने योग्य नही है। वह हमेशा लोगो के दिल मे है। आगे लोगो को सम्बोधित करते हुवे राजद के *वरीय नेता रामदेव प्रसाद यादव* जी ने कहा कि आज के समय मे लालू जी जैसा नेता बन पाना मुश्किल है उनके कार्य हमेशा अविस्मरणीय है। उनके जन्मदिन पर हम उनकी लंबी आयु और स्वस्थ होने की कामना करते है। अंत मे *जिला अध्यक्ष राहिल राज* ने कहा कि सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के मजबूत आधार स्तम्भ दलित,शोषित पीड़ित वर्ग के लिए निरंतर बेहतरी के लिए सोचने वाले पुरोधा लालू प्रसाद यादव जी आज हमलोग के बीच मे मौजूद है वह पल ही बहुत बड़ा है बस स्वस्थ होकर जल्द समाजसेवा में जुड़ेंगे।
*जन्मदिन कार्यक्रम* में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव,प्रदेश महासचिव विश्वनाथ राम घूरा, प्रदेश महासचिव अरुण कुमार चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव एस एम शहनवाज,पूर्व जिला अध्यक्ष राजद जियाउद्दीन अंसारी,जिला उपाध्यक्ष इश्तेयाक अहमद देहाती, वरिष्ठ नेता राजकिशोर सिंह,शीतल राज मल्होत्रा,राजू पासवान,जयप्रकाश पासवान,राज विश्वकर्मा, असगर अंसारी,रिंटू गुप्ता,राजेश राउत,मनोज कुमार, मथुरा प्रसाद,अभिषेक कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment