पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
माननीय सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी से मेदिनीनगर स्थित निवास पर पलामू संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं सांसद प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनके क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
आज दिनांक 09.06.2021 को माननीय सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी से मेदिनीनगर स्थित निवास पर पलामू संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं सांसद प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनके क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए। हैदरनगर सांसद प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह, मेदिनीनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील पांडेय, मेदिनीनगर ग्रामीण सांसद प्रतिनिधि सत्यवान तिवारी, सदर प्रखण्ड पूर्वी ग्रामीण मण्डल के अध्यक्ष श्री जवाहर चंद्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि श्री सुशील कुमार सिंह ,भाजपा सतबरवा मंडल अध्यक्ष विजय पाठक, सतबरवा सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार,सहित अन्य लोगों ने मुलाकात की। इस अवसर पर सदर प्रखण्ड मेदिनीनगर ग्रामीण पूर्वी के सांसद प्रतिनिधि श्री सुशील कुमार सिंह द्वारा लहलहे (राजहरा) में स्थित पावर ग्रीड से आसपास के ग्राम पंचायतों क्रमशः लहलहे, झाबर, पोलपोल, सरजा में ग्रीड से बिजली नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को हो रही कठिनाईयों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया। उक्त संबंध में माननीय सांसद ने महाप्रबंधक, पावर ग्रीड ट्रांसमिशन श्री बसंत रूंगटा से वार्ता कर उक्त क्षेत्र के पंचायतों को भी बिजली पर्याप्त मात्रा में देने का अनुरोध किया। उम्मीद है कि बहुत जल्द उक्त पंचायतों को पर्याप्त मात्रा में बिजली मिलनी प्रारंभ हो जाएगी। साथ ही सतबरवा प्रखण्ड, सदर ग्रामीण उत्तरी मण्डल के आए हुए भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधियों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत होकर उसे निदान करने का आश्वासन दिया। मौके पर मुख्य रूप से विजय शर्मा, अवधेश सिंह चेरो, शुभक तिवारी, रिंकू मेहता, छोटू सिंह, प्रभात तिवारी, रौशन कुमार, अमर मिश्रा, आंनद सिंह, उपेंद्र सिंह, नीतिकान्त उरांव, इंद्रमणि तिवारी, विवेक सिंह, विपिन उपाध्याय एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment