पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत व लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के चांपी में एक विवाहिता का शव उसके घर से पुलिस ने गुरुवार को बरामद किया।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत व लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के चांपी में एक विवाहिता का शव उसके घर से पुलिस ने गुरुवार को बरामद किया। सूचना के बाद लेस्लीगंज थाना की पुलिस गांव में पहुंची और घर से शव बरामद किया है।
हत्या अथवा आत्महत्या पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते शव का पंचनामा तैयार कर मेदिनीनगर के एमएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।विज्ञापन
बताया जाता है कि चार साल पहले चांपी गांव के अलीमुद्दीन मियां के पुत्र तस्लीम मियां की शादी सदर मेदनीनगर प्रखंड क्षेत्र के झाबर गांव की नाजिया (23) के साथ संपन्न हुई थी। मृतक महिला के एक दो साल का पुत्र भी है।
अपुष्ट जानकारी है कि पुलिस मृत महिला के ससुर और पति को अपने साथ पूछताछ के लिए साथ लेते गई है। इधर लेस्लीगंज थाना के संबंधित ग्रामीण पुलिस के अनुसार मृतका चांपी गांव की है।
Comments
Post a Comment