पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
झारखंड प्रदेश भाजपा के नेतृत्व में पाटन प्रखंड के प्रभारी रमेश सिंह उर्फ भोला सिंह के नेतृत्व में सिकीं कला खेत में किसानों के हित के लिए धरणा प्रदर्शन किया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
झारखंड प्रदेश भाजपा के नेतृत्व में पाटन प्रखंड के प्रभारी रमेश सिंह उर्फ भोला सिंह के नेतृत्व में सिकीं कला खेत में किसानों के हित के लिए धरणा प्रदर्शन किया गया। इस धरणा में काफी संख्या में किसान उपस्थित हुए। धरणा को संबोधित करते हुए रमेश सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार ने किसानों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। बिचौलिया हावी है अगर अभिलंब सरकार किसानों को धान क्रय का भुगतान नहीं करती है तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा
इस धरणा प्रदर्शन में वर्चुअल रूप से छतरपुर पाटन विधायक श्रीमति पुष्पा देवी भी शामिल हुई। श्रीमति पुष्प देवी ने अपने संबोधन में कहा कि अन्नदाता किसानों के साथ ज्यादती को बर्दाश्त नही किया जाएगा।विज्ञापन
इस कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के अशोक तिवारी, सुनील पांडे, बैजनाथ विश्वकर्मा, बबलू सिंह, अशरफ अंसारी, हृदय सिंह, पूरन सिंह, श्री राम सिंह, पूनम देवी, सुरेंद्र सिंह, पानपति देवी, सविता देवी, सुमन देवी, मुमताज अंसारी, नंदकिशोर मेहता, दीपक कुमार सिंह ,उमाकांत पांडे ,इत्यादि काफी संख्या में किसान उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिला मंत्री सुजाता सिंह ने किया।
Comments
Post a Comment