पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
उंटारी रोड प्रखंड कार्यालय में कार्यरत नजीर को उंटारी पुलिस ने उंटारी रोड रेलवे स्टेशन परिसर से किया गिरफ्तार
पलामू समाचार केंद्र
चंदेश मेहता
उटारी रोड
प्रतिनिधि
उंटारी रोड प्रखंड कार्यालय में कार्यरत नजीर को उंटारी पुलिस ने उंटारी रोड रेलवे स्टेशन परिसर से किया गिरफ्तार, पाटन थाना में गबन राशि का अभियुक्त है नाजिर एक्का।
जिले के उंटारी रोड पुलिस ने शुक्रवार के दोपहर उंटारी रोड प्रखंड कार्यालय में कार्यरत नजीर प्रीतम प्रफुल एक्का को गिरफ्तार कर लिया है, उंटारी रोड थाना प्रभारी शिव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उंटारी रोड प्रखंड कार्यालय में कार्यरत नजीर के ऊपर पाटन थाना में चेक बाउंस राशि गबन मामले को लेकर 6 नवंबर 2020 को कांड संख्या 111/20 के तहत आईपीसी धारा 406, 420 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसका की गिरफ्तारी वारंट 18 जनवरी 2021 को ही निकाला गया था जबसे लॉक डाउन का फायदा उठाकर नजीर फरार चल रहा था जिसके बाद शुक्रवार को छापेमारी अभियान चलाकर नजीर प्रीतम प्रफुल एक्का को उंटारी रोड रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया है, गिरफ्तार करने के बाद पाटन थाने के पुलिस को सूचना दे दिया गया है।
Comments
Post a Comment