पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू पत्रकार परिषद के महासचिव सह हिंदी दैनिक खबर मंत्र के पलामू ब्यूरो हेड सत्येंद्र मिश्रा के पिता मदन मोहन मिश्रा का आकस्मिक निधन
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू पत्रकार परिषद के महासचिव सह हिंदी दैनिक खबर मंत्र के पलामू ब्यूरो हेड सत्येंद्र मिश्रा के पिता मदन मोहन मिश्रा का आकस्मिक निधन रविवार को हो गया। पलामू में पड़वा थाना स्थित लोहडा गांव निवासी 76 वर्षीय स्व मिश्रा का निधन हृदय गति रुकने के कारण हो गया। रविवार की सुबह लोहड़ा स्थित अपने आवास पर तबीयत अचानक से खराब होने पर उनके दोनों सुपुत्र सत्येंद्र मिश्रा व उपेंद्र मिश्रा ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए एमएमसीएच लाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के द्वारा उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है। निधन की खबर सुनकर उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई। विज्ञापनजिसने भी यह खबर सुनना सहसा किसी को यकीन नहीं हुआ। सभी ने स्व मिश्रा के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इधर निधन की खबर सुनकर पंडवा बीडीओ प्रीति लता मुर्मू , झामुमो केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य संजीव तिवारी, मुखिया मेघनाथ मेहता, बुद्धिनारायण पासवान, पलामू पत्रकार परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश तिवारी, झारखंड पत्रकार संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अवधेश शुक्ला, शैलेंद्र तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार अविनाश, केतन आनंद, नीलकमल, अजीत मिश्रा, अभिषेक पांडे, भोला, विवेक, रवि, संजय गुप्ता, संजय पाठक, महेंद्र प्रजापति, योगेंद्र विश्वकर्मा, विजय तिवारी, बब्लू सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। गाड़ी गांव स्थित कोयल नदी तट पर स्वर्गीय मिश्रा के बड़े पुत्र सत्येंद्र मिश्रा ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।
Comments
Post a Comment