पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर राज्य के छः जिलों में ब्लड कंपोनेंट सेप्रेशन इकाइयों का वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर राज्य के छः जिलों में ब्लड कंपोनेंट सेप्रेशन इकाइयों का वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा
माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पलामू में अधिष्ठापित किए जाने वाले ब्लड सेप्रेशन इकाई के शिलापट्ट का अनावरण कल किया जाएगा
दिनांक 14 जून 2021 को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय झारखंड सरकार द्वारा प्रायोजित एवं झारखंड राज ऐड्स कंट्रोल सोसायटी के सौजन्य से राज्य के 06 जिलों रांची, गुमला, पलामू, धनबाद, गिरिडीह एवं पूर्वी सिंहभूम में ब्लड कंपोनेंट सेप्रेशन इकाइयों का वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री झारखंड श्री हेमंत सोरेन के द्वारा रांची ऑड्रे हाउस के सभागार से यह ऑनलाइन कार्यक्रम संपादित किया जाएगा।विज्ञापन
इस कार्यक्रम के तहत पलामू के लिए ब्लड कॉम्पोनेंट सेपरेशन यूनिट का वर्चुअल शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम के निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिले के सदर अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से ऑनलाइन कार्यक्रम की व्यवस्था की जाएगी।
ज्ञातव्य है कि पलामू जिले में सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक परिसर से विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इस वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से पलामू सहित शेष पांच जिलों में अधिष्ठापित किए जाने वाले ब्लड सेप्रेशन इकाई के शिलापट्ट का अनावरण किया जाएगा। इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री द्वारा झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के यूट्यूब चैनल का प्रमोचन तथा डिजिटल प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान हेतु झारखंड विशिष्ट कैलेंडर का भी शुभारंभ किया जाएगा।
Comments
Post a Comment