पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
जिले में संचालित परियोजना एन एच 75, एन एच 98 एवं ROR निर्माण में प्रभावित रैयतों को भुगतान को लेकर उपायुक्त शशि रंजन ने गंभीरता दिखाते हुए जिला भू अर्जन पदाधिकारी को तीव्रगति से भुगतान करने का निर्देश दिया है।
उपायुक्त का निर्देश मिलते ही जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने सक्रियता दिखाते हुए संबंधित रैयतों को कैम्प लगाकर भुगतान करने का निर्णय लिया है जिसके तहत प्रत्येक सोमवार को दिन के 11 बजे से 4 बजे तक छत्तरपुर अंचल कार्यालय में कैंप लगाया जायेगा साथ ही प्रत्येक बुधवार को दिन के 11 बजे से 04 बजे तक हरिहरगंज/पिपरा में कैंप लगाया जायेगा यहां गौरतलब होगा कि(पिपरा का स्थान हरिहरगंज अंचल में ही रहेगा)
इसके अलावे प्रत्येक शुक्रवार को दिन के 11 बजे से 4 बजे तक विश्रामपुर अंचल में कैंप लगाकर प्रभावित रैयतों को भुगतान संबंधित प्रक्रिया संपादित की जायेगी।विज्ञापन
सभी रैयतों को इन 👇वांछित कागजातों की सूची के साथ संबंधित कैंप में प्रस्तुत करने को कहा गया है
1.नोटिस की मूल प्रति
2.भूमि स्वामित्व से संबंधित कागजात-खतियान/निबंधित केवाला की छायाप्रति
3.अंचल अधिकारी द्वारा निर्गत भूमि स्वामित्व प्रमाण-पत्र
4.अद्यतन लगान रसीद की छायाप्रति (मूल प्रति साथ में रखने को कहा गया है)
5.क्षतिपूर्ति बाँड
6.शपथ-पत्र
7.बैंक खाता संख्या व IFSC कोड
8.आधार कार्ड की छायाप्रति
9.बंटवारा के संबंध में आपसी सहमति पत्र
10.पासपोर्ट आकार का दो फोटोग्राफ
11.अंचल अधिकारी द्वारा निर्गत वंशावली
उक्त निर्धारित तिथि को जिला भू-अर्जन कार्यालय,पलामू के भुगतान से संबंधित सभी कर्मचारी/पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
नोटः- अन्य कार्य दिवस को भी मुख्यालय जिला भू-अर्जन कार्यालय, पलामू में मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया जारी रहेगी।
Comments
Post a Comment