पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पाटन प्रखंड के राजहारा पंचायत के पाण्डेयपुरा निवासी भूली भुइयाँ के नाम पर कूप निर्माण में 2.97 लाख का फर्जी निकाशी किया गया जबकि लाभुक को इसके बारे में पता भी नहीं था,कूप निर्माण हुआ ही नहीं तो निकाशी कैसे हो गयी ये जाँच का विषय है, इसमें किसकी मिली भगत से पैसा का निकाशी कर लिया गया और इसमें संलिप्त अधिकारीयों एवं बिचौलिया पर करवाई क्यों नहीं किया गया आखिर इस मामला को गंभीरता से क्यों नहीं लिया गया. क्या पैसा रिकवरी कर देने से ऐसा बड़ा अपराध रुक जायेगा? दोषियों पर आखिर करवाई क्यों नहीं कि गयी?
क्या कहता है मनरेगा का प्रावधान:- अगर ऐसे मामले पाया जाय तो पैसा को रिकवरी करते हुए ऐसे अधिकारियो या इसमें संलिप्त व्यक्तियों को उचित दंड का भी प्रवधान है.विज्ञापन
क्या कहता है पीड़ित लाभुक :- पीड़ित लाभुक भूली भुइया एवं उसका पुत्र राजु भुइया का कहना है कि आखिर मेरे नाम से रेकड़ कैसे खुला, जब हम आधार कार्ड एवं रेकड़ दिये ही नहीं, इसमें संलिप्त अधिकारियो पर FIR करें ताकि आगे से कोई भी ऐसा काम नहीं कर सके हमारी यही मांग है.
क्या कहते है प्रखंड विकाश पदाधिकारी :- प्रखंड विकाश पदाधिकारी पाटन ने कहा कि मामला को हम संज्ञान में ले लिए है मनरेगा के प्रावधान के अनुसार सबसे पहले हम इसमें सम्मलित पदाधिकारी से रिकवरी लेंगे तथा दंड के रूप में पंचायत सेवक को उस पंचायत से एक सप्ताह के भीतर हटा दिया जाएगा.
राजहारा पंचायत में इससे पहले भी कई मामला आ चूका है लेकिन सभी मामला में अब तक लीपा - पोती कर दिया गया है या तो रोजगार सेवक को यहाँ से हटाकर मामला को शांत कर दिया गया है,अब देखने वाली बात होगी कि इसमें भी केवल पंचायतो में केवल अधिकारी को हटा कर मामला दबा दिया जाता है या इसमें संलिप्त अधिकारी एवं वेंडर करवाई कि जाती है.
Comments
Post a Comment