पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत 26 को ।मेदिनीनगर ,झालसा के दिशा निर्देश व पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में 26 जून को 7 : 30 बजे से व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा ।उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अशोक कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार चौबे के निर्देशानुसार लोक अदालत की तैयारी शुरू कर दी गई है ।लोक अदालत में मामले निस्तारण को ले छह पीठो का गठन किया गया है।प्रथम पीठ में एम ए सी टी व बिधुत बिभाग के मामले का निस्तारण डीजे प्रथम संतोष कुमार व अधिवक्ता प्रदीप कुमार करेंगे।पीठ दो में सिविल मामले का निस्तारण डीजे द्वितीय आनंद प्रकाश व अधिवक्ता कुमार शिवाजी सिंह करेंगे।पीठ तीन में आपराधिक मामले का निस्तारण न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार व संतोष कुमार पांडेय अधिवक्ता करेंगे।पीठ चार में प्री लिटीगेशन के मामले का निस्तारण राजेन्द्र प्रसाद न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी व अधिवक्ता शशि भूषण करेंगे,पीठ पांच में एक्सक्यूटीव व रेवेन्यू से सम्बंधित मामले का निस्तारण मनोज कुमार न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी व अधिवक्ता वीणा मिश्रा करेंगे,पीठ छह में रेलवे से सम्बंधित मामले का निस्तारण रेलवे जे एम विक्रांत रंजन व अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा करेंगे। वही एक हेल्प डेस्क बनाया गया है जिसमे अधिवक्ता अशोक कुमार मिश्र व पीएलवी मुनेश्वर राम लोगो को सहयोग करेंगे।लोक अदालत के लिए पीठ में शामिल अधिवक्ताओ का वाट्सएप नम्बर दिया गया है। लोक अदालत की करवाई भरचुयल मॉड में होगी।
Comments
Post a Comment