पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
300 बेडों पर होगी ऑक्सीजन सप्लाई,मरीजों को मिलेगी राहत
पलामू जिला प्रशासन कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था बनाने में लगातार जुटी हुई है इसके लिए विभिन्न स्तरों से आवश्यक संसाधन व चिकित्सा उपकरण की व्यवस्था की जा रही है।
इसी क्रम में एमएमसीएच में 300 नये बेडों पर ऑक्सीजन सप्लाई हेतु प्लांट का निर्माण किया जायेगा,यह प्लांट पीएम केअर फंड के तहत बनाया जायेगा।
उपायुक्त शशि रंजन के निर्देशानुसार बुधवार को उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर,प्रभारी सिविल सर्जन, अस्पताल सुपरिटेंडेंट एवं एडीएफ ने एमएमसीएच परिसर में नये ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने हेतु स्थल चिन्हित किया।
जिले में उपलब्ध होगा 500 प्लस ऑक्सीजन युक्त बेड
पीएम केयर्स फंड के तहत बनाए जा रहे नये ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण पूर्ण होने पर जिले में 500 प्लस ऑक्सीजन युक्त बेड उपलब्ध हो जायेगा।
ज्ञातव्य है कि इसके पूर्व एमएमसीएच में गुड़गांव की ग्रेस ग्रीन कंपनी द्वारा ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है जिसके माध्यम से 100 बेड तक ऑक्सीजन पहुंचाई जाएगी।
वहीं इस कंपनी के द्वारा डीसीएचसी एवं डीसीएच में 50 बेड पर ऑक्जिसीजन सप्लाई किया जायेगा साथ ही एनएचएआई की ओर से भी 100 बेड पर ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कराया जाएगा जिसके लिए स्थल को चिन्हित कर लिया गया है।
वहीं रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में 28 बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई का भी इंतजाम जिला प्रशासन द्वारा किया गया है।विज्ञापन
जिले में ऑक्सीजन युक्त बेडों की संख्या लगातार बढ़ाने का हो रहा प्रयास: उपायुक्त
ऑक्सीजन युक्त बेडों की संख्या बढ़ाने के संबंध में उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि जिले में ऑक्सीजन युक्त बेडों की संख्या को कैसे और बढ़ाया जा सके इसके लिए विभिन्न स्तरों पर लगातार प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
Comments
Post a Comment