पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
संत तुलसीदास महाविद्यालय इलाके पूर्व प्राचार्य तथा पोटमा गांव निवासी प्रोफेसर सुरेंद्र तिवारी की पत्नी मंजू देवी का निधन
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
संत तुलसीदास महाविद्यालय इलाके पूर्व प्राचार्य तथा पोटमा गांव निवासी प्रोफेसर सुरेंद्र तिवारी की पत्नी मंजू देवी का निधन रविवार की शाम गढ़वा अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मंजू देवी का उम्र करीब 65 वर्ष था। परिजनों ने बताया कि विगत कुछ दिनों से वे फेफड़ा के संक्रमण से प्रभावित थी जिन का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा था। इलाज के क्रम में मंजू देवी की मृत्यु रविवार की रात्रि हो गई। उनका अंतिम संस्कार कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए सोमवार को सरस्वती नदी के तट पर किया गया। गांव घर के अलावे आसपास कई गांव के लोगों ने मृतक परिवार के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया है।विज्ञापन
Comments
Post a Comment