पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस अभिलाषा पाटिल का बीती रात निधन हो गया. एक्ट्रेस कोरोना से संक्रमित थीं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था.
देश के हर हिस्से में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. कोरोना संक्रमण से कई लोगों की जानें भी जा रही हैं. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लोग भी लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं. ऐसे में बुरी खबरों का सिलसिला भी लगातार जारी है. इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' की को-एक्ट्रेस रहीं अभिलाषा पाटिल का कोरोना से निधन हो गया है.
शुरुआती फेज में घर पर करा रही थीं इलाज.
अभिलाषा पाटिल वाराणसी में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर थीं. वे जब वापस मुंबई अपने घर लौटीं तो कोविड का शिकार हो गईं. शुरूआती लक्षण दिखने के बाद उन्होंने अपना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. शुरुआती फेज में एक्ट्रेस अपना इलाज घर पर ही करवा रही थीं.विज्ञापन
सांस लेने में हुई थी समस्या
बाद में अचानक अभिलाषा पाटिल को सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया. बीते मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और रात में उनका निधन हो गया. अभिलाषा के निधन से मराठी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है. एक्ट्रेस के करीबी और उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.
इन फिल्मों में किया काम
अभिलाषा पाटिल फिल्म 'छिछोरे' का हिस्सा थीं. इससे पहले भी वे कई फिल्मों में नजर आई थीं. उन्होंने वरुण धवन-आलिया भट्ट की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में भी काम किया था. वहीं वे अक्षय कुमार कि फिल्म 'गुड न्यूज' में अभिनय करती नजर आईं. वे 'मलाल' का भी हिस्सा थीं. एक्ट्रेस ने कई बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में काम किया था.
Comments
Post a Comment