पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पाकी जिप सदस्य सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा श्रीमती लवली गुप्ता ने पाकी प्रखंड के आसपास के गांवो में असहाय लोगों के बीच में फूड पैकेट बंटवाया।
लवली गुप्ता ने बताया कि आज करोना महामारी से पूरा देश त्राहिमाम है। आज ऐसे बहुत से समाज में घर हैं। बहुत से ऐसे लोग हैं जो इस करोना महामारी से प्रभावित है । जहां पर कमाने वाले लोग नहीं हैं उनके घर में चूल्हा नहीं जल रहा है ऐसे में कुछ राहत सामग्री चावल ,दाल ,नमक, आलू ,सर्फ, साबुन ,मास्क व सैनिटाइजर आदि चीजों का वितरण कर रहे हैं जिससे कि इस आपदा को कम किया जा सके।विज्ञापन
इस पहल से लोगों में बहुत उत्साह है लोगों ने जिप सदस्य के प्रति अपना आभार प्रकट किया मौके पर युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपेंद्र गुप्ता, मुकेश गुप्ता, सद्दाम, जितेंद्र पासवान, नितिन कुमार, राहुल प्रजापति, सहित कई लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment