पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
भारत सरकार द्वारा धान खरीद 31 मार्च 2021 तक निर्धारित किया गया था, पर पर्याप्त धान खरीद ना होने पर 1 महीने का समयावधि बढ़ाई गई
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
भारत सरकार द्वारा धान खरीद 31 मार्च 2021 तक निर्धारित किया गया था, पर पर्याप्त धान खरीद ना होने पर 1 महीने का समयावधि बढ़ाई गई। और इसे 30 अप्रैल 2021 तक किया गया।
अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2021 के बाद धान की खरीद करना संभव नहीं था । जिन किसानों का धान खरीद नहीं हो सका था, उनको अपना धान क्रय केंद्र से उठाने के लिए आदेश दिया गया था। जब तक किसान के धान की खरीद नहीं होती है तब तक धान की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसान की होती है यह किसान भी जानते है।। धान के भीगने के लिए FCI जिम्मेवार नहीं है। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल गढ़वा और पलामू जिले में 45000 मेट्रिक टन अधिक धान खरीदा गया है। पलामू जिले में 110% और गढ़वा जिले में 89.8 प्रतिशत धान की खरीद हुई है, जो पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है। गढ़वा जिले में शत प्रतिशत धान की खरीद ना होने का मुख्य कारण जिले में राइस मिलिंग क्षमता की पूरी कमी , और क्रय केंद्र में गोदाम की भारी कमी रहा है । जिसके कारण गोदाम पूरी तरह से भरे होने के कारण खरीद प्रभावित हो जा रही थी। परंतु FCI के स्टाफ द्वारा पूरी क्षमता और कुशलता से पलामू में लक्ष्य प्राप्त किया गया एवम गढ़वा में भी लगभग 90% लक्ष्य प्राप्त किया है। प्रशासन से बार-बार अनुरोध करने पर भी राइस मिलिंग की सुविधा और पर्याप्त गोदाम की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई । जिसके कारण धान खरीद की प्रक्रिया प्रभावित होती रही, परंतु FCI ने अतिरिक्त क्षमता से धन क्रय कर लक्ष्य प्राप्त किया है।
अब मैं यह कहना चाहता हूं कि सरकार के मंत्री जी को किसान एवम fci के कर्मी परेशानियों से अवगत कराते रहे किसान नेता चिल्लाते रहे गढ़वा में , राज्य सरकार के मंत्री एवम प्रशासन के आलाधिकारी के कान में जु तक न हुआ। अपनी गलती छुपाने के लिए FCI कर्मियों को जेल भेजने अब एफ आई आर की धमकी दे रहे है मंत्री जी गढ़वा प्रशासन। समय रहते चिन्ता जरती प्रशासन एवम मंत्री जी ।
बिजय ओझा
सदस्य- खाद्द आपूर्ति एवम उपभोक्ता मंत्रालय भारत सरकार।
सह जिला सांसद प्रतिनिधि पलामू
Comments
Post a Comment