पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
बरवाडीह के पहड़तल्ली निवासी और न्यूज 11 के पत्रकार अतुल वर्मा अब हम सबके बीच नहीं रहे। लातेहार के राजहार स्थित कोविड केयर सेंटर में आज शाम उनका निधन हो गया। पिछले दो दिनों से उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था पर आज शाम अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें अन्य जिले के अस्पताल में ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में उनकी मौत हो गयी। ईश्वर पुण्य आत्मा को श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। साथ ही इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों को सहन शक्ति दें।
विनम्र श्रद्धांजलिविज्ञापन
Comments
Post a Comment