पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
संगठन में व्यक्ति विशेष की महत्ता भले ना हो, मगर भूमिका अहम होती है। जिसका खामियाजा इंडियन रोटी बैंक की पलामू इकाई को हुआ है जिन्होंने अभिभावक के रूप में डॉ विजय शंकर ओझा को खो दिया है। मधूरभाषी, व्यवहार कुशल, परिपक्व वक्ता रेड़मा निवासी डॉ विजय शंकर ओझा के निधन पर इंडियन रोटी बैंक के स्टेट कॉर्डिनेटर दीपक तिवारी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। एवं परिवार वालों को दुख में साथ रहने का भरोसा दिया है। विज्ञापनआईआरबी फेम दीपक तिवारी ने बताया कि डॉ ओझा के निधन से इंडियन रोटी बैंक परिवार को अपूर्णीय क्षति हुई है। हरेक कार्यक्रम को संचालित करने की जवाबदेही जहां डॉ ओझा स्वयं से निभाते भी थे, और समाज में सेवादार की भूमिका निभाने वाले युवाओं को हौसला भी बढ़ाते थे। दीपक तिवारी की माने तो जरूरत पड़ने डॉ विजय शंकर ओझा खुद से वोलेंटियर का काम करने से भी नहीं कतराते थे... प्रखर वक्ता के रूप में हर किसी में उर्जा भरने का काम करते थे, तभी तो सबके चहेते थे। उनके निधन से पलामू ने एक मजबूत समाजिक कार्यकर्ता खो दिया है जिसकी भारपाई संभव नहीं है।
Comments
Post a Comment