पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
औधोगिक युवा रांची महानगर रामनवमी समिति की बैठक हटिया में संकट मोचन हनुमान मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। सर्व सहमति से नंदन यादव को संरक्षक एवम इंदरजीत सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। मौके पर मुख्यातिथि के रूप में श्री महाबीर मंडल रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव जी, भाजपा नेत्री शोभा यादव जी,युवा रांची महानगर रामनवमी समिति के अध्यक्ष नंद किशोर चंदेल जी, युवा रांची महानगर रामनवमी समिति के संरक्षक दीपक ओझा जी, महाबीर मंडल के सह मंत्री सागर कुमार जी, महाबीर मंडल के कार्यकारिणी सदस्य उपेंद्र सिंह, महाबीर मंडल के प्रचार मंत्री कमलेश यादव, उपाध्यक्ष मुस्कान पाठक उपस्थित थे। सभी मुख्यातिथियों ने अपनी अपनी बातों को रखा एवं अमल करने को कहा।
नवनियुक्त संरक्षक नंदन यादव ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन्स को फॉलो करते हुए इस साल रामनवमी मनाई जाएगी। औधोगिक छेत्र के जितने भी अखाड़ा समिति है सब से मिल कर एक बैठैक जल्द किया जाएगा। जिन समितिवासियो की जो भी समस्या है उसे हल किया जाएगा।
नवनियुक्त अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि इस साल रामनवमी में कोरोना को देखते हुए पूजा मनाई जाएगी। भक्तों को मास्क एवं सनेटीज़र बाटा जाएगा। महानगर के पदाधिकारियों के द्वारा जो भी जिम्मेवारी दी जाएगी उसे पूरा किया जाएगा। बैठैक में विभिन्न समितियों को भी सम्मानित किया गया। संकट मोचन हनुमान मंदिर के अध्यक्ष अमित पांडेय, हटिया रेलवे कॉलोनी अखाड़ा समिति टाइप 1 के अमरनाथ हरि, अरगोड़ा शिव मंदिर के राजीव रंजन, हटिया रेलवे कॉलोनी बी टाइप मिलन चौक से सुधीर ठाकुर, संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति पुरानी रांची से रॉकी गोप, महाबीर मंडल बाल्मीकि नगर हरमू से हेमंत बाल्मीकि, थार्पकना महाबीर मंदिर नितेश वर्मा, पंचमुखी मंदिर आनंद नगर से विपिन पांडेय को सम्मानित किया गया। बैठैक को सफल बनाने में चंदन यादव, पवन चौधरी, अभिजीत बाउरी, रितेश, भोला, दीपक, शैनतानु, शुभम, अभिषेक की अहम भूमिका रही।
औधोगिक युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा की नवनियुक्त समिति इस प्रकार है।
संरक्षक - नंदन यादव
अध्यक्ष -इंदरजीत सिंह
वरीय उपाध्यक्ष - सौरव सिंह, गोपाल उपाध्याय, विशाल सिंह
उपाध्यक्ष - सुनील यादव, चंदन सिंह, युवराज सिंह, संदीप यादव, प्रणव सिंह, दुर्गेश, शशांक प्रसाद
महामंत्री - विराज चौधरी, भीम यादव, रोहित सिंह, सुमित जैसवाल, आकाश कुमार, आनंद झा
मंत्री - विक्की यादव, रोहन सिंह, राहुल यादव
कार्यकारिणी सदस्य - हटिया संकट मोचन हनुमान मंदिर के समस्त पदाधिकारी।
Comments
Post a Comment