पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
देश के जानेमाने क्लारनेट वादक मुबारक करीम का इंतेकाल बुधवार को हो गया। पलामू के हुसैनाबाद के रहनेवाले मुबारक करीम देश के चुनिंदे क्लारनेट वादकों में से थे। उनके निधन पर कलाकार जगत में शोक की लहर है। बुधवार को जपला स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। 60 वर्षीय मरहूम मुबारक करीम के निधन पर इप्टा के उपेन्द्र मिश्रा, प्रेम प्रकाश, रवि शंकर, संजीत, अजित, मासूम के विनोद पांडेय, मुनमुन चक्रवर्ती, सैकत चटर्जी, संजीव सिंह, अमर भांजा, उज्ज्वल सिन्हा, सिकंदर कुमार, अविनाश तिवारी, गायक किशोर शुक्ला, सचिदानंद तिवारी, राम किशोर व श्याम किशोर पांडेय, राजा राम मिश्रा, सूरज मिश्रा, अभिनव मिश्रा, कयूम रूमानी, शिशिर शुक्ला, उद्घोषिका शर्मिला वर्मा, शालिनी श्रीवास्तव आदि ने शोक जताया है।विज्ञापन
Comments
Post a Comment