पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
सुकमा-बीजापुर सीमावर्ती इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें 15 नक्सली मारे गये हैं. जबकि 22 जवान शहीद हो गये है. इस साल में अबतक की सबसे बड़ी घटना है. इस मुठभेड़ में 30 जवान घायल हो गए हैं. सुरक्षा बलों का दावा है कि मुठभेड़ में 15 से ज़्यादा नक्सली ढेर हो गये है. इधर, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से फोन पर बात की और मामले की पूरी जानकारी ली.
शहीद हुए पांच जवानों में से दो जवानों के शव बरामद
शहीद हुए पांच जवानों में से दो जवानों के शवों को बरामद कर लिया गया है. वहीं पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल से एक महिला नक्सली का शव भी बरामद हुआ है. इस हमले में घायल हुए 23 जवानों को बीजापुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है तो वहीं सात जवान रायपुर के अस्पताल में भर्ती किए गए हैं.
शहीद जवानों के बलिदान को देश नहीं भूलेगा : गृह मंत्री
इस नक्सली हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि शहीद जवानों को मेरा नमन है. देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा. अमित शाह ने कहा कि शहीद जवानों के परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. शांति और विकास के दुश्मनों के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी. वहीं अमित शाह ने सीआरपीएफ के डीजी को भी शीघ्र छत्तीसगढ़ पहुंचने को कहा है।
Comments
Post a Comment