गढ़वा वासियों की चिरप्रतिक्षित मांग पूरी हो गई है। जिले के चिनिया प्रखंड में कनहर नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए झारखंड सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। साथ ही इस का टेंडर हो चुका है। यह पुल गढ़वा को छत्तीसगढ़ से जोड़ेगा। इसकी जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक सह झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गढ़वावासी काफी लंबे समय से इस पुल निर्माण मांग कर रहे थे। इस पुल के निर्माण से गढ़वा से छत्तीसगढ़ का रामचंद्रपुर, अंबिकापुर आदि स्थानों पर जाने में काफी सुविधा होगी। साथ ही उत्तरप्रदेश से छत्तीसगढ़ की भी दूरी कम हो जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग ने इस पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसका टेंडर भी हो चुका है। लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से 246 मीटर लंबा पुल का निर्माण किया जाएगा। इस पुल में 11 पाया होगा। एक पाया से दूसरे पाया की लंबाई 22. 36 मीटर होगी। इस पुल को 18 माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि पुल बन जाने के बाद चिनियां होते हुए गढ़वा व उत्तरप्रदेश के लोग सीधा छत्तीसगढ़ का सफर कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि चिनिया प्रखंड के खुरी गांव में गाय घाट पर पुल का निर्माण किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि वे एक-एक कर गढ़वा की सभी पुरानी मांगों एवं समस्याओं को दूर करेंगे। वे गढ़वा सहित पूरे पलामू प्रमंडल के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। पलामू प्रमंडल के विकास कार्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
गढ़वा : हरिहरपुर ओपी भवन बनाने को लेकर आज पुन: सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया ।
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 गढ़वा जिला के अंतर्गत काण्डी प्रखंड पंचायत मझिगांवा गांव स्थित आजाद नगर टोला के समीप बजरंगबली मंदिर के पास हरिहरपुर ओपी का भवन बनाने को लेकर आज पुनः सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया .बताते चले कि इससे पूर्व बुधवार को मापी कराया गया था इसके बाद हरिहरपुर के ग्रामीणों के द्वारा आज स्थानों को देखा गया . जिसमें एक जगह जो हरिहरपुर ओपी के समीप है वह पहले से विवादित है इस पर सहमति नहीं बन सका .इस संदर्भ मे उपायुक्त ने कहा ओपी का भवन बनाने के लिए विवादित जमीन नहीं चाहिए अगर सही जमीन कोई भूमि दाता देंगे तो उचित होगा .इसके लिए तीन दिनों का समय दिया गया है . इसके अलावे मझिगांवा स्थित जो जमीन है उस फिर से मापी कराने का आदेश दिया .कांडी प्रखंड के अंचल अधिकारी जोहान टुडु को . मझिगांवा गांव के स्थानीय ग्रामीण राजन चौबे, सोनु चौबे, शिवभजन यादव, शंभु राम, चंद्रिका राम,नंदु राम, प्रवेश राम, धर्मेन्द्र यादव, तुषार मिश्र, प्रदीप चौधरी आदि ने बताया कि इससे उपयुक्त और कोई जगह नहीं ह...

Comments
Post a Comment