पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू जिले में पत्रकारिता के स्तम्भ रहे दो दिवंगत पत्रकारों के नाम पर मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के दो सड़क का नामकरण किया गया।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू जिले में पत्रकारिता के स्तम्भ रहे दो दिवंगत पत्रकारों के नाम पर मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के दो सड़क का नामकरण किया गया। दिवंगत पत्रकार रामेश्वरम और स्व सुरेंद्र सिंह रूबी के नाम पर पथ नामकरण का उदघाटन नगर निगम की महापौर अरूणा शंकर व उप महापौर मंगल सिंह ने किया। इस मौके पर वार्ड पार्षद मनोज कुमार सिंह भी उपस्थित थे। मौके पर मेयर व डिप्टी मेयर ने कोविड 19 गाईड लाईन का पालन करते हुए नारियल फोड़कर पथ का शुभारंभ किया । इसके पूर्व स्व रामेश्वरम की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजली कर सबों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजली दी। अब से नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 स्थित पोस्ट आॅफिस के पीछे के सड़क जो रामेश्वरम जी के घर से होते हुए कोयल नदी तट तक जाती है वह रामेश्वरम पथ के नाम से जाना जायेगा। इसके अलावा नावाटोली स्थित डा अरूण सिन्हा के घर से जायंटस भवन होते कोयल नदी तट तक जानेवाली सड़क को एसएस रूबी पथ के नाम से जाना जायेगा। नगर निगम की ओर से इसकी अधिसूचना पहले ही जारी कर दी गयी है। बता दें कि दोनों दिवंगत पत्रकारों के नाम से सड़क के नामकरण का प्रस्ताव पलामू पत्रकार परिषद की ओर से निगम को भेजा गया था। जिसके आलोक में निगम बोर्ड की बैठक में इसे सर्वसम्मति से पास किया गया था। आज इसका विधिवत उदघाटन मेयर व डिप्टी मेयर के हाथों संपन्न हुआ। इस मौके पर मेयर श्रीमती शंकर ने कहा कि नगर निगम को सजाने संवारने और बेहतर बनाने में सबों का सहयोग जरूरी है।विज्ञापन हम सब गौरवांवित हैं कि पलामू पत्रकारिता जगत के उन विभूतियों को सम्मान देकर , जिन्होंने समाज को बहुत कुछ दिया। उन्होंने कहा कि स्व रामेश्वरम व स्व रूबी सर राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार थे। इन्होंने पत्रकारिता के साथ समाजिक कार्य में भी इनके अतुलनीय योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। दिवंगत पत्रकारों के सम्मान में परिषद की ओर से किया गया यह पहल सराहनीय है। डिप्टी मेयर मंगल सिंह ने कहा कि दोनों सड़कों के नामकरण के बाद निगम की ओर से इसे सजाने संवारने की दिशा में भी पहल किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पलामू पत्रकार परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश तिवारी व संचालन महासचिव सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर रामेश्वरम के पुत्र इषुमान के साथ पत्रकार अविनाश समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment