पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पर्यावरणविद कौशल परिवार के हर सदस्यों के जन्मदिन पर पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रों की शपथ के साथ लगाते हैं आकाश बाग में पौधा
शहर के बाईपास रोड स्थित पर्यावरण भवन के ऊपरी तल पर पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने अपनी प्रथम पोती आराध्या जायसवाल के आठवीं जन्मदिन पर आकाश बाग में चंदन का पौधा लगाकर परिवार के सभी सदस्यों के साथ जन्म दिन मनाया। पर्यावरणविद ने वर्ष 2005 में अपने घर के उपरी तल पर आकाश बाग की शुरुआत किया था। आराध्या पर्यावरणविद कौशल किशोर की पोती और पुत्र अरुण कुमार जायसवाल की प्रथम पुत्री है। विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ पौधरोपण करवाने के बाद सभी सदस्यों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रों की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण धर्म का अर्थ है कि लोग अपने जन्मदिन या जीवन के किसी भी शुभ अवसर या पूर्वजों की याद में पौधा लगाकर उसे बच्चों की तरह बचाएं । जन, जल ,जंगल ,जमीन ,जानवर ,पक्षी और प्रकृति को बचाने का उद्देश्य है।
पर्यावरण धर्म के इसी मंत्र से 1977 से अब तक नेपाल भूटान समेत देश के 22 राज्यों के 80 जिलों में जाकर अब तक 40 लाख निःशुल्क पौधे लगाकर लोगो पर्यावरण धर्म का पाठ पढ़ाया। पर्यावरण धर्मगुरु ने कहा कि अगर पलामू प्रमंडल को प्रकृति की ब्लैक शैडो जोन से मुक्ति दिलाना है तो सभी लोगों को अपने धर्म के साथ पर्यावरण धर्म को भी अपनाना होगा । तभी इसे महामारी की विभीषिका से बचाया जा सकता है।
आराध्या के दादी और संस्था के प्रधान सचिव पूनम जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक माता-पिता अपने बच्चों को बचपन से ही उनके जन्मदिन पर पौधा लगाने और बचाने का शिक्षा और संस्कार देना चाहिए। आराध्या के पिता यूनिक पलाई के प्रोपराइटर अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि मेरे पिता पर्यावरणविद को पर्यावरण की सेवा करते आज अर्द्धशतक पार कर गए। उन्होंने पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया है।विज्ञापन
आराध्या के चाचा और ग्राम पंचायत डाली बाजार के मुखिया अमित कुमार जायसवाल ने कहा कि बचपन से ही बच्चों को घर से लेकर स्कूल तक पौधा लगाने की शिक्षा देना चाहिए। जिससे आने वाले पीढ़ी को लाभ मिलेगा। आराध्या के मां कोमल जायसवाल ने कहा कि हमारे गांव डाली बाजार से डालटेनगंज तक छोटे बड़े 30 सदस्य है। सभी पौधा लगाने से बचाने तक कार्य करते हैं । आराध्या के चाची शिल्पा जायसवाल चाचा सूरज कुमार, सुमित कुमार, विकास कुमार, अमन कुमार, पूर्णिमा जायसवाल, पूनम कुमारी, अमपी कुमारी ,दिव्या देवी सिंह ,सपना कुमारी, जूही श्रीवास्तव ,बहन आशिका, आद्रिका ,अनुषा भाई आकस समेत घर के सभी सदस्य और नाना नानी ने जन्मदिन पर बधाई दिया।
Comments
Post a Comment