पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
लातेहार वार्ता: पीएलएफआई उग्रवादियों के विरूद्ध लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लातेहार पुलिस आफिस में प्रेस वार्ता के दौरान पलामू डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि चंदवा थाना क्षेत्र के बेलगड़ा जंगल में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के दस से बारह की संख्या में उग्रवादी हथियार से लैस होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बैठक कर रहे हैं। इसकी सूचना पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पीएलएफआई के सात सक्रिय सदस्य चंदवा थाना क्षेत्र के मडमा टोला निवासी रामजीत उरांव पिता भिखारी उरांव उम्र 35 वर्ष, मडमा टोला निवासी संतोष उरांव पिता सुखराम उरांव उम्र 22 वर्ष, चान्हो थाना के बरगड़ा निवासी बिरसा उरांव पिता मैसा उरांव उम्र 30 वर्ष, चान्हो थाना क्षेत्र के ओपा निवासी छोटन मछली पिता स्व.केवल मछली उम्र 32 वर्ष, चान्हो थाना क्षेत्र के पाहनटोली निवासी परमेश्वर उरांव पिता गोरा उरांव उम्र 28 वर्ष, कुडू थाना क्षेत्र हेंजला निवासी बालक राम उर्फ दिलीप राम उम्र 20 वर्ष व चंदवा थाना क्षेत्र के बलगवा निवासी मंजन मुंडा लंगड़ा पाहन उम्र 18 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इनके पास से 315 बोर का देशी रायफल दो, 315 बोर के जिंदा गोली आठ, मोबाइल फोन 11, व एक चितकबरा पाउच बरामद किया है। डीआईजी ने बताया कि रामजीत उरांव पर पूर्व से लातेहार जिले के थानों में आठ मुकदमा , संतोष उरांव पर 15 मुकदमा व छोटन महली पर लातेहार जिले के थानों में पांच मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि बालूमाथ से भागे कैदी के सभी उग्रवादी संपर्क में थे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद, अभियान एएसपी विपुल पांडेय, हेरहंज थाना प्रभारी जमील अंसारी, चंदवा थाना प्रभारी मदन शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।
Comments
Post a Comment