पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मारवाड़ी कॉलेज में होने वाली UG मिड सेमेस्टर थर्ड की परीक्षा की रीशेड्यूल की तिथि जारी कर दी गई है। परीक्षा 22 से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगी। सभी परीक्षा दूसरे सत्र की दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होगी। एग्जामिनेशन कंट्रोलर की तरफ से इसकी घोषणा की गई है। रीशेड्यूल किए गए परीक्षा की जानकारी विद्यार्थी मारवाड़ी कॉलेज की वेबसाइट www.marwaricollege.ac.in से भी प्राप्त कर सकते हैं। दरअल पहले यह परीक्षा 12 मार्च से शुरू होकर 16 मार्च तक होनी थी। लेकिन परीक्षा के पहले ही दिन कॉलेज के दो स्टाफ के कोरोना संक्रमित हो जाने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
Comments
Post a Comment